कांके (रांची)। सरहुल पूर्व नागपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। सरहुल की शोभा यात्रा 4 अप्रैल को निकलेगी। यह निर्णय सरना समिति कांके क्षेत्र की बैठक में लिया गया। गुरुवार को सरना मैदान कांके की बैठक हुई। इस की अध्यक्षता अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने की। इसमें कमेटी के संरक्षक, पहान व गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
अध्यक्ष रंजीत टोप्पो ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार झारखंड स्तरीय सरहुल पूर्व संध्या नागपुरी सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही 4 अप्रैल को सरहुल पूजा के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जायगी। इस अवसर पर क्षेत्र के 102 गांव के खोड़हा पारंपरिक परिधान में सरना मैदान कांके पहुंचेगे।
बैठक में कोषाध्यक्ष देवा उरांव, सचिव बिनोद सांगा, संरक्षक हेमंत खलखो, एतवा गाड़ी, महादेव उरांव, डॉ बसंत उरांव, फूलमणी उरांव, सुरज टोप्पो, मुकेश मुंडा, मोहन उरांव, राजू सहित अन्य उपस्थित थे।