जज्बे को सलाम : झारखंड की बेटी मनिता यूक्रेन में फंसे भारतीयों की ऐसे बचा रही जान

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड की इस बेटी के जज्बे को सलाम करने की जरूरत है। झारखंड की इस बेटी की दास्तान से हर झारखंडियों का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा है। इस मिशन में झारखंड की बेटी अपनी जान को जोखिम में डालकर देशवासियों को मदद दे रही है।

दरअसल रांची की मनिता को भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ के लिए चुना है। मनिता 25 फरवरी से रोमानिया में रहकर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद कर रही है।

रांची की अफसर बिटिया मनिता रोमानिया में रह रही है। यूक्रेन में जाकर वहां फंसे छात्र-छात्राओं को बाहर निकाल रही है।

मनिता के परिजनों का कहना है कि यह बेहद ही गर्व की बात है कि रांची की एक बेटी को ऑपरेशन गंगा के लिए चयनित किया गया है। 25 फरवरी को ही मनिता को दिल्ली से रोमानिया भेजा गया है। वह इस युद्ध में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद कर रही है।

परिजनों ने बताया कि मनिता पहले भी पांच साल रूस में रह चुकी है। रसियन भाषा में अच्छी पकड़ होने के कारण मनिता को इसके लिए चुना गया है। माता-पिता होने के नाते उनके अंदर भी एक डर बना हुआ है कि कब उनकी बच्ची सही सलामत घर लौटेगी।