यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में रूसी हमले से लगी आग

दुनिया
Spread the love

यूक्रेन। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा है कि रूसी सैनिक की गोलीबारी में यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट में आग लग गई है।

कुलेबा के मुताबिक, जेपोरज़िया न्यूक्लियर प्लांट पर चौतरफा गोलीबारी कर रहे हैं। यह यूरोप का सबसे बड़ा पावर प्लांट है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हमले के कारण प्लांट में आग लग गई है। परमाणु दुघर्टना हो सकती है।

प्लांट के एक प्रवक्ता ने सोशल मीडिया पर रूसी बलों से गोलीबारी बंद करने के लिए कहा है। यूक्रेन पर रूसी हमले का आज नौवां दिन है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप के किसी देश पर यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।