जानें, आज होली पर कितने बजे तक बंद रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं, इस समय भूलकर भी ना निकलें

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। होली पर आज दिल्ली मेट्रो सुबह से दोपहर ढाई बजे तक सेवाओं का संचालन बंद रखेगा। मेट्रो सेवाएं ढाई बजे के बाद से ही दोबारा शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने ट्वीट करके कहा है कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो रेल सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी। बता दें कि इसमें रैपिड मेट्रो/एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है।

ऐसे में सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी। साफ है कि आपको इस समय के बाद ही किसी से मिलने के लिए मेट्रो स्टेशन के लिए निकलना है।