jharkhand : इन जिलों में कल 33 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

  • आने वाले दिनों में 4 डिग्री तक की होगी बढ़ोतरी

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में आने वाले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 3 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।