वाहन चेकिंग के दौरान हुआ बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। वाहन चेकिंग के दौरान बाईक चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ। जिले के भंडरा थाना के पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस गैंग के मास्टरमाइंड भीठा निवासी सिद्धेश्वर महतो समेत अन्य 5 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सभी अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने इन लोगों के पास से 5 मोटरसाइकिल बरामद किया है।

भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि‍ वाहन चेकिंग के दौरान इन लोगों से वाहन से संबंधित कागजात मांगने पर कोई भी कागजात नहीं दिया गया। इसके बाद इन लोगों के खिलाफ भंडारा थाना में कांड (संख्या 03/2020) के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि‍ एक बाइक चोरी का गिरोह है। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना ने जिले में सभी थाना प्रभारी को एक नियमित अंतराल में वाहन चेकिंग लगाने का निर्देश दिया है।