jharkhand : इन आठ जिलों में कल 34 डिग्री तक रह सकता है तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के विभिन्‍न जिलों में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। आने वाले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल बारिश की उम्‍मीद नहीं है। मौसम शुष्‍क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने दी है।

मौसम केंद्र के मुताबिक 4 मार्च को साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

केंद्र के अनुसार गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्‍मीद है।