रांची। झारखंड के कई इलाकों में मंगलवार से चार दिन लू चलेगी। इसका प्रभाव राज्य के कई जिलों में पड़ेगा। राज्य में अगले 3 दिन तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद कोई बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 29 मार्च की बुलेटिन में दी है।
मौसम केंद्र के मुताबिक 1 से चार अप्रैल तक उत्तर-पूर्वी भाग में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। कई जगह अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
ये करें उपाय
गर्मी की लहर कमजोर लोगों के लिए स्वास्थ्य की चिंता का कारण बन सकती है। खासकर शिशु, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों के लिए। उन लोगों में गर्मी की बीमारी के लक्षणों की आशंका बढ़ जाती है, जो या तो लंबे समय तक धूप में रहते हैं या भारी काम करते हैं।
लू के दिनों में गर्मी की जोखिम से बचें। निर्जलीकरण से बचें। पर्याप्त पानी पिएं। प्यास नहीं रहने पर भी पानी पीएं। गर्मी के संपर्क में आने से बचें। हल्के, हल्के रंग के, ढीले, सूती कपड़े पहनें और ढकें।
कपड़े, टोपी या छतरी आदि का उपयोग कर सिर या खुद को ढंके। हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस, घर का बना पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का प्रयोग करें।
इन जिलों में लू चलने की आशंका
29 मार्च को यहां
गढ़वा, पलामू, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम
30 मार्च को यहां
गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम
31 मार्च को यहां
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां
01 अप्रैल को यहां
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा