रांची। झारखंड के कई जिले लू की चपेट में हैं। आने वाले दो दिन यह स्थिति बनी रहेगी। अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दिन धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने गुरुवार को दी।
शनिवार से बदलेगा मौसम
राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में शनिवार से मौसम बदलेगा। यहां कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। रविवार यानी 3 अप्रैल को इन जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में पड़ने की संभावना है।
आज से तीन दिन चलेगी लू, यहां प्रभाव
31 मार्च
गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम
01 अप्रैल
गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह
02 अप्रैल को यहां
गढ़वा, पलामू