पति पसंद नहीं आया, तो डेढ़ साल बाद 22 साल के भतीजे के साथ भाग गई चाची, जानिए पूरा मामला

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश की एक 16 वर्षीय लड़की की शादी उसके माता-पिता ने उसकी बिना मर्जी के राजस्थान के धौलपुर में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति से करवा दी थी। लेकिन नाबालिग को 45 वर्षीय व्यक्ति से शादी करना अच्छा नहीं लगा, वह अपने जेठ के 22 वर्षीय लड़के को दिल दे बैठी। जिसके बाद दोनों लड़के- लड़की भाग गए।

दोनों के भागने के बाद ससुराल ने बहू यानी नाबालिग के अपरहण का मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को बरामद कर बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है। वहां नाबालिग की काउंसलिंग के बाद दोनों सदस्य ने उसे सखी वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया है।

बाल कल्याण समिति के सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी की शादी डेढ़ साल पहले उसके माता-पिता ने धौलपुर जिले के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति से करवा दी थी। इसके बाद उसे एक बेटी भी हुई।

बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर ने बताया कि किशोरी ने बताया कि अक्टूबर में वह धौलपुर से भाग कर हरियाणा चली गई। वहीं पर भतीजे के साथ प्राइवेट नौकरी की और अच्छे से जिंदगी बिता रही थी।

काउंसलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि वह अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है। उससे तलाक लेकर अपने माता-पिता के पास रहना चाहती है। यह सुनने के बाद समिति ने काउंसलिंग के लिए उसके माता-पिता को भी बुलवाया है। माता पिता के आने के बाद नाबालिग और उसकी 1 वर्षीय बच्ची के हित को देखते हुए फैसला लिया जाएगा।