रांची। आजसू पार्टी के रांची जिला के वरीय उपाध्यक्ष राजकिशोर कुशवाहा पर शनिवार को जानलेवा हमला किया गया। इसमें वह घायल हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 4.15 बजे घटी। उस वक्त वह अपने घर से कुत्ते को लेकर घूमने निकले थे। तभी घात लगाये बैठके अपराधी ने पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष सह जय हो सेवा संस्था के संस्थापक राजकिशोर पर जानलेवा हमला किया। अपराधियों की संख्या चार बताई जाती है।
इस घटना में वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए रांची अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद बुंडू डीएसपी अजय कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल से 7.65 MM का खोखा बरामद किया है।