शिक्षकों के ग्रेड 4 में प्रमोशन डेट शिफ्टिंग का प्रस्‍ताव तैयार, जल्‍द होगा अनुमोदन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

  • संघ ने आरडीडीई और डीएसई से मिलकर बताई शिक्षकों की समस्‍या

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का शिष्‍टमंडल प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र चौबे के नेतृत्व में 28 जनवरी को आरडीडीई अरविंद विजय बिलुंग और डीएसई कमला सिंह से मिला। उन्‍हें शिक्षक की समस्याओं से अवगत कराया। वेतन भुगतान और स्टूडेंट्स वेरिफिकेशन (evv) पर आरडीडीई सह रांची डीईओ से वार्ता हुई। इसके बाद जनवरी के वेतन पर छाए संशय के बादल छंट गए।

संघ के अनुरोध पर आरडीडीई सह डीईओ ने आश्वस्त किया कि सारे बीईईओ और डीडीओ की बैठक बुलाकर टीचर्स के वेतन विपत्र पर हस्ताक्षर के निर्देश दे दिये जाएंगे। संघ ने सभी टीचर्स से आग्रह किया कि युद्ध स्तर पर फरवरी तक स्टूडेंट वेरिफिकेशन का काम पूर्ण कर लें। कार्य को लेकर आरडीडीई पर भी उच्च अधिकारियों का बहुत दबाव है। कई बीईईओ के वेतन भी बंद हैं। कई बीईइओ ने वेतन रिलीज कराने में संघ से मदद मांगी है।

रांची डीएसई से ग्रेड 4 में प्रमोशन डेट शिफ्टिंग पर चर्चा हुई। 619 के आलोक में डेट शिफ्टिंग का कार्य रांची में फाइल पर हो गया है। स्थापना की अगली बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्ताव बन गया है। डेट मिलते ही अगली स्थापना में अनुमोदन हो जायेगा।

दोनों पदाधिकारियों से वार्ता में सहयोग करने में संघ के मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद, संतोष कुमार, कृष्ण शर्मा, मनोज यादव और राजीव कुमार (बेड़ो) शामिल थे।