मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने होली और बाहा पोरोब की बधाई दी

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंडवासियों को रंगों का त्योहार होली की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे के इस पर्व पर सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने सभी राज्यवासियों को प्रकृति पर्व बाहा पोरोब की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा प्रकृति से समृद्ध आदिवासी जीवन का यही जुड़ाव हमें जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।