बोले अखिलेश यादव, भाजपा का भ्रम और छलावा दूर हो गया

उत्तर प्रदेश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। विधानसभा चुनाव का रिजल्‍ट आने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष एवं पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव का बयान सामने आया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा का भ्रम और छलावा दूर हो गया है। बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी और मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज्‍यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है। बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा।

ये है पार्टीवार परिणाम