आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा ने बुधवार को जांच अभियान चलाया। इस क्रम में बिना कागजात के कई वाहन पकड़े गये। कई को जब्त किया गया। जुर्माना भी वसूला गया।
जानकारी के मुताबिक कंट्रोल रूम से फोर्स के साथ टीम गठित कर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 22 गाड़ी पकड़े गए। इसमें 5 ट्रैक्टर और 17 ऑटो पकड़े गये।
पकड़ी गई गाड़ी में किसी का इंश्योरेंस तो किसी का फिटनेस फेल था। कई अन्य कागजातों की कमी भी पाई गई। सभी वाहनों के कागजात की जांच की गई। चालान काटने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।
बताते चलें कि डीटीओ द्वारा यह बार-बार निर्देश दिया जा रहा है कि मालिक अपने वाहनों का इंश्योरेंस निश्चित रूप पर करा कर रखें, ताकि भविष्य में बड़ी कोई घटना होने पर थर्ड पार्टी एवं वाहन मालिक को मदद मिल सके। कुल 10 वाहनों से राजस्व के रूप में अब तक 59,109 वसूला गया। अन्य पांच गाड़ी को चालक लेकर भाग गये, जिसे विभाग द्वारा ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया है।