मुंबई। यश कुमार और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ‘दंडनायक’ की रिलीज डेट तय हो गय है। फिल्म बिहार-झारखंड, बंगाल और नेपाल के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने वाली है। निधि झा से सगाई के बाद यश कुमार की यह पहली फिल्म है।
फिल्म की चर्चा निर्माण काल से ही हो रही है। शूटिंग की तस्वीर आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। फिल्म को लेकर दर्शकों और फिल्म ट्रेड के लोगों में रोमांच बरकरार है। कुछ दिन पहले सुपरस्टार यश ने भी सोशल मीडिया पर दंडनायक को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया था। उन्होंने फिल्म से जुड़े तमाम टेक्नीशियन और एक्टर का आभार जताया था।

यश कुमार एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘दंडनायक’ में यश कुमार और काजल राघवानी मुख्य भूमिका में हैं। इनके साथ प्रीति शुक्ला, राधे कुमार, वर्षा तिवारी, संजीव मिश्रा, नवीन मिश्रा, अवनीश दुबे, अनुराग ठाकुर, धनंजय सिंह, मनोज मोहानी, नौशाद शेख इत्यादि भी अहम किरदार में हैं।
फिल्म के निर्देशक सुजीत वर्मा, कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह और निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। कहानी यश कुमार की है। पटकथा और संवाद एसके चौहान और संगीत मुन्ना दुबे का है। गीतकार मुन्ना दुबे एवं राजेश मिश्रा हैं। छायांकन समीर-जहांगीर सैय्यद, नृत्य प्रवीण शेलारी और कला अवधेश राय है। फिल्म 18 फरवरी को रिलीज होने वाली है।