लोहरदगा के हरकट्टा जंगल से हथियार का जखीरा बरामद, जानें कितने अत्याधुनिक हथियार मिले

झारखंड
Spread the love

आनंद सोनी

झारखंड में नक्सलियों को झटका पर झटका लग रहा है। पुलिस की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों की कमर टूट गयी है। इसी कड़ी में सूबे के लोहरदगा जिले के हरकट्टा जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं।

पुलिस लोहरदगा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चला रही थी। इसी सर्च अभियान में भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। सारे हथियार अत्याधुनिक बताये जा रहे हैं। पुलिस ने कुल 20 हथियार बरामद किये हैं।

इनमें एलएमजी, इंसास राइफल, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, थ्री नॉट थ्री और थ्री फिफ्टीन राइफल सहित कई अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं।

लोहरदगा एसपी प्रियंका मीणा ने बताया कि सर्च अभियान से नक्सलियों की कमर टूट गयी है और नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च अभियान जारी रहेगा।