बजट पेश करने वाले ये 6 वित्त मंत्री, जो बने पीएम और राष्ट्रपति

देश
Spread the love

दैनिक भारत 24.com विशेषः

मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई के नाम सबसे ज्यादा यानी 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड है। वर्ष 1977 में देश के चौथे प्रधानमंत्री बनने से पहले वह नेहरू और इंदिरा गांधी की कैबिनेट में वित्त मंत्री रहे। वो एकलौते ऐसे वित्त मंत्री भी रहें, जिन्होंने अपने जन्‍मदिन पर दो बार (29 फरवरी 1964 और 29 फरवरी 1968) बजट पेश किया।

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह ने मोरारजी देसाई के नेतृत्‍व वाली जनता पार्टी की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए बजट पेश किया था। मोरारजी के बाद वह देश के 5वें प्रधानमंत्री (28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980) बने थे।

विश्वनाथ प्रताप सिंह

वी.पी सिंह 31 दिसंबर 1984 से 24 जनवरी 1987 तक कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे थे। उन्‍होंने दो बार बजट पेश किया। बाद में वह कांग्रेस से अलग होकर देश के 8वें प्रधानमंत्री बने थे।

आर. वेंकटरमन

रामास्वामी वेंकटरमन इंदिरा गांधी सरकार में 14 जनवरी 1980 से 15 जनवरी 1982 तक वित्त मंत्री रहे। बाद में वह भारत के 8वें राष्ट्रपति बने। 4 दिसंबर 1910 को मद्रास में जन्मे वेंकटरमन का निधन 27 जनवरी 2009 को हुआ। उनकी आयु 98 वर्ष थी।

मनमोहन सिंह

वर्ष 21 जून 1991 से 16 मई 1996 तक देश के वित्त मंत्री रहे मनमोहन सिंह का साल 1991 का बजट बेहद यादगार रहा क्‍योंकि इससे देश में खुली अर्थव्‍यवस्‍था और आर्थिक उदारीकरण का युग शुरू हुआ। बाद में मनमोहन सिंह वर्ष 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वह भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर भी रह चुके हैं।

प्रणब मुखर्जी

वित्त मंत्री से राष्ट्रपति पद तक सफर तय करने वाले प्रणब मुखर्जी कांग्रेस सरकार के लिए 7 बार बजट पेश कर चुके हैं। बाद में 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017 तक वह देश के 13वें राष्ट्रपति रहे।