रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक बार फिर रांची आना होगा। यह इसलिए कि सीबीआई की विशेष अदालत 15 फरवरी को चारा घोटाले से जुड़े मामले में रांची में सजा सुनाने वाली है। रांची जिले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामले में सुनवाई होनी है। लालू प्रसाद 14 फरवरी को रांची आयेंगे।
उन्हें पिछले साल 23 जनवरी 2021 को रांची से इलाज के लिए एम्स भेजा गया था। यहां झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में डॉ उमेश प्रसाद की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही सीबीआइ के कोर्ट ने पहले ही लालू प्रसाद यादव को 15 फरवरी को खुद उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
इसलिए हर हाल में 15 फरवरी को लालू प्रसाद यादव और अन्य सभी अभियुक्तों को सजा सुनने के लिए कोर्ट में मौजूद रहना होगा।