बुलबुल जंगल से टॉप नक्‍सली कमांडर सहित रविन्‍द्र गंझू की पत्‍नी गिरफ्तार

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के बुलबुल जंगल में चल रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एक इनामी, महिला सहित आधा दर्जन से अधिक नक्‍सली की गिरफ्तारी की सूचना है। इसमें रविन्‍द्र गंझू की पत्‍नी भी बताई जा रही है।

जानकारी हो कि लोहरदगा पुलिस और सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के जवान विगत 8 फरवरी से जंगल में सर्च अभियान चला रहे हैं। इस दौरान कई बार उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई है। बीते 16 फरवरी को एक नक्‍सली मारा गया था।

जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। टॉप नक्सली कमांडर के गिरफ्तार होने की सूचना है। उसपर 10 लाख रुपये का इनाम है। गिरफ्तार नक्‍सलियों में बलराम उरांव, दशरथ खेरवार, शैलेश्वर उरांव, मारकुस और महिला नक्सली के पकड़े जाने की खबर है।

सूचना के अनुसार पुलिस ने महिला नक्सली समेत 11 लोगों को पकड़ा है। महिला में रविन्द्र गझू की पत्नी भी शामिल है। सुरक्षा बलों ने हथियार, कारतूस एवं अन्य सामग्री भारी मात्रा में बरामद किया है। डीजीपी नीरज सिन्‍हा ने इसका संकेत भी दिया है। उन्‍होंने कहा है कि लोहरदगा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।

बतातें चलें कि आपके अपने न्‍यूज बेब पोर्टल दैनिक भारत 24 ने पहले ही इस बात का खुलासा किया था कि मुठभेड़ में नक्‍सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।