घटी गैस सिलेंडर की कीमत, झारखंड में ये है दाम

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। पेट्रोलियम कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत में कमी कर दी है। फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। गैर-सब्सिडी गैस सिलेंडर की कीमत यथावत है। नई कीमत 01 फरवरी, 2022 से प्रभावी हो गई है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने झारखंड की राजधानी रांची में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 89.50 रुपये की कमी कर दी है। इसके बाद 19 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत 2034.00 रुपये हो गई है। जनवरी में इसकी कीमत 2123.50 थी। दिसंबर में सिलेंडर की कीमत में कमी हुई थी।

गैर-सब्सिडी वाली 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल जस की तस है। रांची में इसकी कीमत 957 रुपये है। बताते चलें कि बीते एक अक्टूबर को भी दाम नहीं बढ़ाया गया था। तब कीमत 942 रुपये थी। छह अक्टूबर को इसकी कीमत में 15 रुपये की वृद्धि की गई थी। इसके बाद सिलेंडर का दाम 957 रुपये हो गया था। इसके बाद से कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।