पलामू। पलामू में मेदिनीनगर-औरंगाबाद मार्ग में छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-98 पर डायवर्सन में बाइक गिर गई। उस पर पीछे बैठी महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग घायल महिला को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि महिला और उसक पिता दोनों अपने रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। इसी बीच छतरपुर के एनएच-98 मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। इसमें महिला के पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं उनकी बेटी सरस्वती देवी की मौत हो हो गई। मृतका बरवाडीह मंडल की रहने वाली है। अपने पिता के साथ हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाव जा रही थी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।