weather alert

jharkhand : सतर्क रहें, दो-तीन घंटें में इन जिलों में बारिश और वज्रपात की आशंका

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। मौसम केंद्र ने तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार झारखंड के कई जिलों में 2 से 3 घंटों में बारिश के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर उन जिलों के लोग सतर्क और सावधान रहें।

केंद्र के मुताबिक इन जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। इसका असर गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, खूंटी, रांची, पश्चिम सिंहभूम जिलों में हो सकता है।

मौसम केंद्र ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। अपील की है कि वह सुरक्षित स्थानों में शरण ले। पेड़ के नीचे नहीं रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेत में नहीं जाए। मौसम समान होने का इंतजार करें।