अप्रैल से चार महीने के लिए रात के लिए बंद होगा इंदौर एयरपोर्ट

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अप्रैल माह से महीने बंद हो जाएगा। डरने की जरूरत नहीं, यह सिर्फ रात को ही होगा। एयरपोर्ट अप्रैल महीने से रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक बंद रहेगा। इसका कारण रनवे का विस्तार है।

एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने सभी एयरलाइंस को जानकारी दी है। इसके मुताबिक, एयरलाइंस को अप्रैल से चार महीने के लिए रात दस बजे से सुबह छह बजे के बीच चलने वाली फ्लाइट को रीशेड्यूल करने के लिए कहा है। 1 अप्रैल से सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही इंदौर एयरपोर्ट से फ्लाइट का संचालन हो सकेगा।

खबर के मुताबिक, एयर इंडिया वन बोइंग 777 विमान को इंदौर एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक लैंड करने के लिए रनवे पर मौजूद टर्न पैड को चौड़ा किया जाना है। इसके लिए चार महीने का वक्त लगेगा। फिलहाल इंदौर एयरपोर्ट से रात 10 बजे के बाद इंडिगो की फ्लाइट सूरत से, 10.55 बजे मुंबई से और रात 11.25 बजे कोलकाता से इंदौर आती है। रात 11.55 बजे इंडिगो की फ्लाइट पुणे जाती है।

28 मार्च से समर शेड्यूल के कारण इनकी संख्या बढ़ सकती है, लेकिन अब एयरलाइंस को उन्हें रीशेड्यूल करना होगा।