सड़क दुर्घटना में +2 उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा: जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के +2 उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी संध्‍या सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई। वह कांडी प्रखंड की निवासी है। उनका इलाज डालटनगंज स्थित निजी क्लिनिक में चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुमारी संध्या अपने देवर प्रवीण कुमार के साथ कांडी स्थित आवास से अपनी कार से विद्यालय जा रही थीं। सलगा गांव स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र के समीप अचानक सड़क के बीचों-बीच एक जानवर आ गया। उक्त जानवर को बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

इस घटना में कुमारी संध्या को गंभीर चोटें आई हैं। उनका दोनों पैर और एक हाथ टूट गया है। कार चालक उनका देवर सकुशल है। घटना की सूचना पाकर बरडीहा पुलिस, विद्यालय के शिक्षक सहित शिक्षिका के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव से गढ़वा और गढ़वा से डाल्टनगंज ले जाया गया।