28 फरवरी
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वे, वो)
मानसिक सुख शांति का अनुभव होगा। पठन-पाठन, कथा-लेखन में रुचि बनेगी। उचित कार्य समय पर पूरे हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। मन में चल रही किसी प्रकार की ऊहापोह समाप्त होगी। मित्र तथा परिजन मददगार साबित होंगे।
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
दिनचर्या में कुछ नयापन लाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग रहेगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं की प्रतियोगी अथवा विभागीय परीक्षा संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आएंगे। घर के किसी सदस्य की विवाह संबंधी तैयारियों में भी समय व्यतीत होगा।
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को विशेष तरीके से संपादित करने में सक्षम रहेंगे। मान-सम्मान और यश-कीर्ति का ग्राफ भी ऊपर की ओर चढ़ेगा। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता द्वारा हल करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी।
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
मनमौजी स्वभाव से लुफ्त उठाएंगे। रिश्तों को और अधिक मजबूत करने में विशेष प्रयास रहेगा। प्यार और स्नेह के बल पर सफल भी रहेंगे। अपने अहम को छोड़कर किसी से मिलेंगे-जुलेंगे, जिससे विशेष रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। यात्रा योग प्रबल है। स्वास्थ्य लाभ होगा।
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
दिनभर अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। स्वयं के लिए वक्त नहीं मिल पाएगा, परंतु इस स्थिति का आनंद उठाएंगे। धन संबंधी योजनाएं सफल होंगी। संतान के विवाह, कैरियर आदि संबंधी चिंताएं समाप्त होंगी।
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। रिश्ते भी मजबूत होंगे। कोई पुराना विवाद हल होगा। दौड़-धूप बनी रहेगी, परंतु उसके परिणाम भी शानदार हासिल होंगे। कोई अटका हुआ धन मिलने की भी उम्मीद है। प्रयासरत रहें।
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। किसी पुरानी गलतफहमी का भी निराकरण होगा। आर्थिक पक्ष भी उत्तम बना रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। पुनः ऊर्जावान होकर अपने कार्यों के प्रति ध्यान एकाग्रचित कर पाएंगे।
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
अपनी आंतरिक शक्तियों को महसूस करेंगे। मानसिक स्थिति बहुत ही सकारात्मक रहेगी। लोग भी आपकी प्रतिभा के कायल हो जाएंगे। किसी प्रियजन का घर में आगमन सभी लोगों को खुशी प्रदान करेगा।
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
संतान की समस्याओं संबंधित कार्यो में अधिक समय व्यतीत होगा। फिटनेस पर भी ध्यान देंगे। आपमें हिम्मत आत्मविश्वास और आशा का संचार रहेगा। परिजनों के साथ घूमने-फिरने तथा मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
दिन बेहतर रहेगा। अधिकतर समय आध्यात्मिक धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह पाकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ेंगे। हर निर्णय को बहुत ही सोच समझकर लेने से अपने कार्यों में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे।
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
सितारा बुलंद रहेगा। कल्पनाओं की दुनिया से निकलकर यथार्थ के धरातल पर आएं। सकारात्मक रवैया आपके व्यक्तित्व को निखारेगा। राजनैतिक व सामाजिक रूप से सम्मानित भी करेगा। प्रतिभा व योग्यता सबके सामने आएगी।