रांची। राजभवन की चहारदीवारी, वृक्षों और अन्य विभिन्न सामग्रियों पर चित्रकारी की गई थी। चित्रकारी जयश्री देवी, प्रियंका कुमारी, रितु बागे, उषा बागे, पूर्णिमा बागे, सलोनी बागे, प्रियंका कुमारी, सुनीता बागे, मोती कुमार नायक, आशीष हजाम ने की थी।
इन चित्रकारों को राज्यपाल रमेश बैस ने 17 फरवरी को राजभवन के दरबार हॉल में प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन चित्रकारों ने अपने अंदर निहित अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया है। उत्कृष्ट चित्रकारी के माध्यम से झारखंड की समृद्ध कला और विरासत को दर्शाया है।
राज्यपाल ने कहा कि इनके द्वारा राजभवन में की गई सोहराय चित्रकारी अत्यंत सराहनीय है। राज्यपाल ने इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।