गोमिया के प्रवासी मजदूर हिरामन महतो की महाराष्ट्र में मौत

झारखंड
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। बोकारो, गिरिडीह और हजारीबाग जिले के आसपास के क्षेत्रों की एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। गोमियां प्रखंड के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़की सीधाबारा के तुसको निवासी हिरामन महतो (43) की मौत महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले बैजापुर में सोमवार शाम को मौत हो गयी। वह श्रीम एलेक्टिकल लिमिटेड कंपनी में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार 18 फरवरी कार्य करने के दौरान सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान सोमवार शाम को मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक हिरामन महतो अपने पीछे पत्नी पेमिया देवी, पुत्र जयराम महतो, दिलीप महतो और बेटी बसंती कुमारी को छोड़ गये।

इस घटना को लेकर प्रवासी मजदूरों के हितार्थ में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने संवेदना प्रकट की। उन्‍होंने कंपनी से उचित मुआवजे की मांग की। उन्‍होंने कहा कि झारखंड के नौजवानों के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है। मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। सरकार को रोजगार की ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि मजदूरों का पलायन रोका जा सके।