शादी करना चाहती थी लड़की, बॉयफ्रेंड ने कर दी हत्या, शव का किया ये हाल

देश मुंबई
Spread the love

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला का बुरी हालत में शव झाड़ियों से मिला था। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कि महिला का शव मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर वाघोबा खिंद में झाड़ियों में मिला था। मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय कैरल मिस्क्विटा उर्फ ​​पिंकी के रूप में हुई है।

पुलिस ने पिंकी की हत्या के मामले में उसके बॉयफ्रेंड 27 वर्षीय जीको मिस्क्विटा और उसके दोस्त को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि पिंकी 24 जनवरी से लापता थी। वह अपने घर से यह बोलकर निकली थी कि उसे डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाना है, लेकिन वह अपने बॉयफ्रेंड जीको के साथ स्कूटर में बैठकर वहां से कहीं और निकल गई। जैसे ही वे दोनों वाघोबा पहुंचे, उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

जीको ने पुलिस को बताया कि पिंकी उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। बात इस हद तक बढ़ गई कि जीको ने गुस्से में आकर पिंकी के गले पर चाकू से वार कर दिया। पीछे उसका एक दोस्त देवेंद्र भी उन्हीं के साथ दूसरे स्कूटर से आ रहा था। हत्या के बाद देवेंद्र की मदद से जीको ने पिंकी का शव वहीं झाड़ियों के पास फेंक दिया और छिपा दिया।

फिर दोनों अपने-अपने घर वापस आ गए। जब पिंकी अपने घर वापस नहीं आई तो उसके घर वालों ने उसे ढूंढने की कोशिश की। जब वह कहीं नहीं मिली तो दो दिन बाद उन्होंने पिंकी की मिसिंग रिपोर्ट बांद्रा पुलिस थाने में दर्ज करवा दी थी।