बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की बिगड़ी तबीयत, पटना के इस अस्पताल में करवाये गये भर्ती

देश बिहार
Spread the love

पटना। चिंतनीय खबर पटना से आ रही है। बिहार के पूर्व सीएम और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बादक्षउन्‍हें तत्‍काल पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

ऐसी चर्चा है कि जीतन राम मांझी को एमआरआई जांच में माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक की आशंका जाहिर की गई थी। हालांकि उनकी स्थिति चिंताजनक नहीं है. वो होश में हैं।

हम के प्रवक्‍ता दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व सीएम की हालत में सुधार है, अब चिंता करने की बात नहीं है। उन्होंने माइल्ड ब्रेन स्ट्रोक की बात को खारिज करते हुए कहा कि जीतन राम मांझी का शुगर लेवल कम हो गया है, इस वजह से वो असामान्य महसूस कर रहे थे। इसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया। मांझी होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, डॉक्‍टरों ने उन्‍हें आराम करने को कहा है।