पिता ने दो नाबालिग बेटियों से किया दुष्कर्म, दादी ने भिजवाया जेल

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के सागर जिले में पिता ने अपनी ही दो बेटियों का रेप किया। बेटियां कुछ दिन तक तो सहती रही। इस पूरे मामले की जानकारी 16 वर्षीय बेटी जो बोल नहीं सकती, उसने दी।

लड़की ने अपनी दादी को इशारे में सारी बात बताई। जिसके बाद दादी ने जब 14 वर्षीय छोटी पोती से पूछा तब उसने भी पिता की सारी हैवानियत की बात बताई। इसके बाद दादी ने उन्हें हौसला दिया। दादी अपने बेटे से छुपकर थाने पहुंची और बेटे की शिकायत पुलिस में की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के मुताबिक, पिता रात में दोनों बच्ची को घर आकर डरा धमका कर गलत काम करता था। उसकी बीवी उसे 4 साल पहले छोड़ कर भाग गई थी। जिसका कोई पता नहीं है। पुलिस ने दादी की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।