पॉकेट मनी के चक्कर लड़की को लगा ‘एडल्ट इंडस्ट्री’ का चस्का, अब खरीदा आलीशान बंगला

दुनिया
Spread the love

ब्रिटेन। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके पास एक जमाने में अपनी फीस देने के भी पैसे नहीं थे। वह अपनी पढाई का खर्च बहुत ही मुश्किल से उठा पाती थी। इस लड़की के पास तब पॉकेट मनी भी नहीं होती थी।इसके बाद लड़की ने पॉकेट मनी के चक्कर में ‘एडल्ट इंडस्ट्री’ का सहारा लिया।

इस निर्णय ने लड़की की जिंदगी बदलकर रख दी और मात्र 21 साल की उम्र में उसने आलीशान बंगला खरीद लिया। डेली स्टार की खबर के अनुसार, 26 साल की स्कारलेट जॉन्स कभी एक लॉ स्टूडेंट थीं। तब उनके पास जेब खर्च के लिए भी पैसे नहीं होते थे। वहीं उनके कॉलेज के बहुत सारे बच्चे जेब खर्च के लिए पार्ट टाइम जॉब करते थे।

इसके बाद स्कारलेट ने भी पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में सोचा। उन्होंने सोचा कि वह कोई ऐसा पार्ट टाइम जॉब करेंगी, जिससे उनकी फीस भी जमा हो जाए और पॉकेट मनी का भी जुगाड़ हो जाए। इसके बाद किसी ने उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री का रास्ता बताया।

स्कारलेट बताती हैं कि उन्होंने जेब खर्च के लिए जो रास्ता चुना था, वह सम्मानजनक नहीं था। हालांकि इस रास्ते ने उनकी जरूरत पूरी करने में उनकी मदद की। इसके बाद उन्हें एडल्ट इंडस्ट्री का चस्का लग गया और फिर वह कभी इस इंडस्ट्री से बाहर निकल नहीं पाईं और उसी की होकर रह गईं।

स्कारलेट नें बताया कि स्ट्रिप क्लब में काम करते-करते उन्हें टीवी चैनल में काम मिल गया। इसके बाद वह प्रोफेशनल एडल्ट स्टार बन गईं और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने लगीं। स्कारलेट बताती हैं कि उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में एक शानदार बंगला खरीद लिया।