तीन दिन में इस शख्स पर दूसरी बार जानलेवा हमला, गोली लगने से किशोर घायल

देश बिहार
Spread the love

सहरसा। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हटियागाछी के समीप बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने एक शख्स पर जानलेवा हमला कर दिया। जिस व्यक्ति पर हमला किया गया, वह मिथलेश यादव है। उस पर तीन दिन में दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ है। घटना के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। ताबड़तोड़ फायरिंग के बीच मिथलेश यादव बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके साथ स्कार्पियो पर सवार 14 वर्षीय किशोर गोली लगने से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल बालक को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। वह मोरीलाल स्वर्णकार का 14 वर्षीय पुत्र है। घायल किशोर अविनाश कुमार शर्मा चौक कहरा का रहने है। इससे पहले सोमवार को मिथिलेश यादव पर दोपहर बाद सराही के समीप उस वक्त जानलेवा हमला किया गया था, जब वह अपनी बेटी के साथ घर लौट रहा था। संयोग से गोली किसी को नहीं लगी थी, लेकिन गोली लगने से स्कार्पियो का शीशा टूट गया था।

गोलीबारी के विरोध और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर आगजनी कर यातायात पूरी तरह से ठप कर दिया था। पुलिस ने इस बार की घटना के बाद फिलहाल मिथिलेश यादव को हिरासत में लेकर कई बिन्दुओं पर मामले की छानबीन में जुटी है।