बड़ा फैसला! भारतीयों को बचाने यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे ये 4 केंद्रीय मंत्री

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध में कई भारतीय भी फंस गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई-लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में भारतीयों को लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत सरकार के 4 मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजने का फैसला किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू, वी.के सिंह छात्रों की मदद के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाएंगे। युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को बचाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की थी।

इस ऑपरेशन के तहत यूक्रेन में फंसे कई भारतीय छात्रों को बचाकर बाहर लाया गया था। लेकिन अभी भी कई भारतीयों के यूक्रेन में फंसे होने की खबर मिली थी। इससे पहले भी खबर आई थी कि कई मंत्रियों को यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए भेजा जा सकता है।