रांची। यात्रियों की सुविधा के लिए पारंपरिक कोच रेक से एलएचबी कोच रेक में परिवर्तित रांची रेल मंडल की कई ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव किया जा रहा है। अब इन ट्रेनों में वर्तमान में परिचालित कोच के प्रकार के अलावा नये प्रकार के वातानुकूलित 3-टियर इकॉनमी (Economy) के कोच भी लगाए जाएंगे।
ट्रेन 18616 हटिया-हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस में 13 फरवरी, 2022 से जनरेटर यान के 01 कोच, एसएलआरडी के 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 08 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 04 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर इकॉनमी के 03 कोच यानी 22 कोच होंगे।
ट्रेन 18615 हावड़ा-हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस में 14 फरवरी, 2022 से यही कोच लगेंगे।
ट्रेन 12835 हटिया-यशवंतपुर द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 15 फरवरी, 2022 से जनरेटर यान के 01 कोच, एसएलआरडी के 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 05 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच, रसोई यान के 01 कोच एवं वातानुकूलित 3-टियर इकॉनमी के 02 कोच यानी 22 कोच होंगे।
ट्रेन 12836 यशवंतपुर-हटिया द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 17 फरवरी, 2022 से यही कोच लगेंगे।
ट्रेन 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 18 फरवरी, 2022 और ट्रेन 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-हटिया द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 20 फरवरी, 2022 से कोच लगेंगे।
ट्रेन संख्या 12817 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 13 फरवरी, 2022 से जनरेटर यान के 01 कोच, एसएलआरडी के 01 कोच, सामान्य श्रेणी के 02 कोच, द्वितीय श्रेणी स्लीपर के 07 कोच, वातानुकूलित 3-टियर के 08 कोच, वातानुकूलित 2-टियर के 02 कोच एवं रसोई यान का 01 कोच यानी 22 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 12818 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 14 फरवरी, 2022 से यही कोच संयोजन होगा।
ट्रेन संख्या 12873 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 01 मार्च, 2022 और ट्रेन संख्या 12874 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया त्रि साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में 02 मार्च, 2022 से यही कोच संयोजन होगा।