बस का इंतजार कर रही महिला से रेप, पुलिस ने बस कंडक्टर और क्लीनर को लिया हिरासत में

देश मध्य प्रदेश
Spread the love

मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर में बस कंडक्टर और क्लीनर ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला सूरत जाने के लिए बस स्टैंड पर बैठी थी। दोनों ने उससे बात कर झांसे में लिया और सुनसान जगह ले जाकर वारदात की।

खबर के मुताबिक, महिला गंधवानी की रहने वाली है। वह गंधवानी से इंदौर आई थी। उसे काम की तलाश में सूरत जाना था। वह बस स्टैंड पर बैठकर बस का इंतजार कर रही थी। तभी इंदौर से रतलाम के बीच चलने वाली पंजाबी ट्रेवल्स की बस का क्लीनर मेहरबान और कंडक्टर धर्मेन्द्र महिला को अकेले देख उसके पास पहुंचे। दोनों ने महिला से बात कर कहा कि रात ज्यादा हो गई है।

इसके बाद उसे ठहरने का बोलकर एमओजी लाइन स्थित सरकारी क्वार्टर में ले गए। दोनों ने महिला के साथ रेप किया। देर रात महिला पुलिस थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।