उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं। आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को समाजवादी पार्टी ने रामपुर की स्वार सीट से उम्मीदवार बनाया है। अब्दुल्ला आजम ने नामांकन भर दिया है। इसी स्वार सीट से उनकी मां ताजीन फातिमा ने भी पर्चा दाखिल किया है।
साल 2017 में अब्दुल्ला आजम इसी सीट से जीते थे। उम्र को लेकर कागजों में हेर-फेर पर उनकी विधायकी चली गई। इस बार भी कागजों को लेकर उनका नामांकन खतरे में है। सपा ने इसी डर को देखते हुए ताजीन फातिमा से भी नामांकन भरवा दिया है। ताजीन अभी रामपुर सदर से विधायक हैं।