यूपी चुनाव : गठबंधन की बात कर रही एनसीपी, शिव सेना ने की ये घोषणा

मुंबई
Spread the love

मुंबई। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। पार्टियां एक-दूसरे से गठबंधन कर सत्ता पाने की जुगत भिड़ा रही है। राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) गठबंधन कर चुनाव लड़ने की बात कर रही है। उधर, शिव सेना ने सीटों को लकर घोषणा कर दी है।

NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होना तय है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ये फैसला लिया गया था। हमने जो सीटें मांगी हैं, उस पर चर्चा की जाएगी।

उधर, शिव सेना के संजय राउत ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50-100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। मैं कल पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा करूंगा।