
अनिल बेदाग
मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिल्मों को रिलीज करने के लिए फेस्टिव सीजन के इंतजार करते है। दर्शक भी फिल्म पर अपनी नजर गड़ाए रखते हैं। फेस्टिव सीजन ज्यादातर बड़े सेलेब्स द्वारा बुक किए जाते हैं। इस बार टाइगर श्रॉफ ने भी अपने नाम पर फेस्टिव सीजन बुक कर लिया है। उनकी फिल्में ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपथ’ इस साल फ्लोर पर आने के लिए तैयार हैं।
टाइगर अपनी आगामी फेस्टिव रिलीज के लिए उत्साहित हैं। दर्शकों से अब तक मिले प्यार और समर्थन से बेहद अभिभूत हैं। वह कहते हैं, ‘2022 मेरे लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और विशेष वर्ष है, क्योंकि मेरी दोनों फिल्में ‘हीरोपंती 2’ और ‘गणपथ’ क्रमशः ईद और क्रिसमस पर रिलीज होंगी। रिलीज के लिए त्योहार की तारीखों को ब्लॉक करना एक बड़ी बात है।‘
‘हीरोपंती 2’अहमद खान के निर्देशन में बनी है। यह 29 अप्रैल, 2022 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत किया है। इस फिल्म में दर्शक टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तारा सुतारिया को मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
विकास बहल की ‘गणपत’ को 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज किया जा सकता है। फिल्म गुड कंपनी प्रोडक्शन और पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले विकास बहल, जैकी भगनानी, वाशु भगनानी और दीपशिखा देशमुख द्वारा निर्मित है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन मुख्य भूमिका में हैं।