सरसों के खेत में पहुंची पुलिस, वहां चल रहा था कुछ और धंधा

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

फर्रूखाबाद (उत्तर प्रदेश)। गुप्‍त सूचना के आधार पर पुलिस सरसों के खेत में पहुंची। वहां कुछ और धंधा ही चल रहा था। जनपद की कम्पिल थाना एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। यह मामला ग्राम ग्राम गूजरपुर का है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए विशेष अभियान में चलाया जा रहा है।

मुखबिर से मिली सूचना पर कम्पिल थाना एवं एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार तड़के थाना क्षेत्र के ग्राम गूजरपुर में सरसों के एक खेत पहुंची। वहां अवैध हथियार बनाने फैक्ट्री की चल रही थी। घेराबंदी कर वहां छापा मारा गया।

अवैध हथियार बनाने वाले ग्राम गूरजपुर निवासी प्रेम सिंह (39 वर्ष), ब्रजेश (32 वर्ष) और इसी थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नाजिर निवासी अवधेश (31 वर्ष) को धर दबोचा गया। उनके कब्जे से पुलिस ने 36 बने और अधबने अवैध तमंचे जब्‍त किया। तमंचे बनाने के भारी मात्रा में उपकरण बरामद किये।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अवैध हथियार बनाने फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को दस हजार रुपये का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की।