झारखंड के इन जिलों में कल होगी बारिश, तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड में मंगलवार को कई जिलों में बारिश होगी। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। गुरुवार से आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगा। न्‍यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिलेगी। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने दी है।

कोहरा या धुंध छाया रहेगा

आने वाले 30 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। अगले तीन-चार दिनों में न्‍यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मंगलवार को यहां बारिश

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की उम्‍मीद है। अन्‍य जिलों में बारिश नहीं होगी।