तापमान में गिरावट जारी, बढ़ी कनकनी, आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। झारखंड के कई जिलों में तापमान में गिरने का सिलसिला जारी है। कनकनी बढ़ गई है। मौसम केंद्र ने आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज की जानकारी भी दी है।

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बादल छंटते ही हवा तेज गति से चलने लगी है। इसके कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। इसके कारण वातावरण में कनकनी बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

मौसम केंद्र के मुताबिक राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।