मुंबई। अभिनेता सोनू सूद ने अब तक लाखों लोगों की जिन्दगी बदल दी है। पिछले कोरोना काल से शुरू हुआ मदद का यह कारवां चलता जा रहा है। आज भी हर दिन हजारों लोग विभिन्न माध्यम से उन तक अपनी फरियाद पहुंचा रहे हैं। कई लोगों की वह मदद भी कर रहे हैं।
उनके इस काम की चर्चा पूरे विश्व में है। सोनू के इस जज्बे को पिछले दिनों एक एयरलाइंस कंपनी ने अपने तरीके से सलाम किया था। अब तो कई मालिकों ने ट्रक के पीछे लिखे नारे तक उनसे प्रेरित होकर बदल डाले हैं।
इसपर सोनू सूद ने टिप्पणी करते हुए लिखा, ‘अब तो देश में ट्रक चलते हैं अपने’।