रांची। झारखंड में सोमवार से कई जिलों में बारिश से राहत मिलेगी। सुबह में कोहरा या धुंध छाया रहेगा। रविवार को रांची सहित राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने दी है।
सोमवार को यहां होगी बारिश
मौसम केंद्र के मुताबिक राज्य में सोमवार को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में बारिश होने की उम्मीद नहीं है।
मंगलवार को यहां बारिश
देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है। अन्य जिलों में बारिश नहीं होगी। बुधवार से कोहरा या धुंध छाया रहेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।