पंजाब चुनाव : भाजपा और गठबंधन दलों के बीच हुआ सीटों का बंटवारा

अन्य राज्य
Spread the love

चंडीगढ़। पंजाब चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी और गठबंधन दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसका ऐलान भाजपा के केंद्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने की। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह और संयुक्त अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा आपस में मिले।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है। उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने बताया कि पंजाब में भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संयुक्त अकाली दल 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पंजाब में हम NDA गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं।