पंजाब: भगवंत मान होंगे ‘आप’ के CM कैंडिडेट! जानें कांग्रेस के बीच चल रही हलचल

देश
Spread the love

पंजाब। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी जल्दी ही बड़ा कार्ड चल सकती है। आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम कैंडिडेट के तौर पर भगवंत के नाम का ऐलान किया जा सकता है। यदि ‘आप’ की ओर से सीएम फेस का ऐलान होता है तो वह कांग्रेस, भाजपा गठबंधन को घेरने की स्थिति में होगी, जिनकी ओर से अब तक सीएम फेस का ऐलान नहीं किया गया है। इस बात पर सहमति बनती दिख रही है कि भगवंत मान के नाम का सीएम फेस के तौर पर ऐलान कर दिया जाए।

भगवंत मान संगरूर सीट से सांसद हैं और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।  कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल के आखिर में कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बनाया है। लेकिन अब तक कांग्रेस यह ऐलान करने से बच रही है कि चुनाव के बाद भी चन्नी ही सीएम होंगे या फिर किसी नए नेता को कमान दी जाएगी। सिद्धू और चन्नी के बीच तमाम मुद्दों को लेकर खींचतान भी देखने को मिल रही है।

सिद्धू ने सलाह दी थी कि चुनाव से पहले कांग्रेस को राज्य में सीएम फेस का ऐलान करना चाहिए। उनका यह भी कहना था कि यदि कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी तो उसे नुकसान उठाना पड़ेगा। ये ऐलान मंगलवार को ही किया जा सकता था, लेकिन पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के कोरोना पॉजिटिव होने के चलते इसे टाल दिया गया है।