ओवर लोडिंग, टैक्स नहीं भरने वाले वाहनों की जांच, 3 जब्त

झारखंड
Spread the love

  • 21 वाहनों से वसूले गये 2.18 लाख जुर्माना

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी में 29 जनवरी, 2022 को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रांची जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण कुमार प्रकाश ने 138 वाहनों की जांच की।

अभियान के दौरान बिना टैक्‍स चुकाये ओवर लोडिंग में चलने वाली हाईवा, बड़ी/कमर्शियल गाड़ियों की जांच की गई। इस दौरान 21 वाहनों से 2 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। तीन वाहनों को जब्त भी किया गया।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने सभी वाहन मालिकों से आग्रह है किया कि वाहन के सभी कागजात वैध और दुरुस्त रखें। समय पर टैक्स की राशि चुकाएं नहीं तो नियमानुसार गाडियों को जब्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने कहा कि आगे भी इस तरह का जांच अभियान चलाया जाएगा।