मौनी राय इस दिन बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ लेंगी शादी के फेरे, गोवा है डेस्टिनेशन वेडिंग

देश मुंबई
Spread the love

मुंबई। नए साल में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों की फिर से शादी के बंधन में बंधने की खबर आने लगी हैं। टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय की डोली जल्द ही उठने वाली है। लम्बे समय से एक्ट्रेस का नाम दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार संग जुड़ रहा है। दोनों बीते कुछ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ये कपल गोवा में शादी करने वाला है।

इसी के साथ मौनी रॉय की शादी की तैयारियों से जुड़ी कई और जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले ही खबरें आई थी कि मौनी और सूरज इसी महीने (जनवरी) इटली या दुबई में शादी रचा सकते हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार के प्री वेडिंग फंक्शन इसी महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू हो जाएंगे। शादी की रस्में दो दिन तक चलेंगी। प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत 26 जनवरी से शुरू होगी और इसके अगले दिन ही मौनी-सूरज शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने साउथ गोवा में एक फाइव स्टार होटल बुक भी करवा लिया है। शादी की तैयारियां जोरो-शोरों से हो रही है। वेडिंग वेन्यू को सफेद रंग से सजाया जाएगा।’