देश में 3 हजार से अधिक ओमि‍क्रोन के मामले, जानें अपडेट

देश नई दिल्ली
Spread the love

नई दिल्‍ली। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। अब यह देश के 27 राज्‍यों में पहुंच गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार 7 जनवरी तक 3 हजार से अधिक मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या बढ़कर 3,071 हो गई है। महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक 876 और 513 मामले मिले हैं। ओमिक्रोन के 1,203 मरीज रिकवर हो गए हैं।