नाबालिग बेटी ने पिता को दी मुखाग्नि, लोगों की नम हुई आंखें

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। नाबालिग बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्‍य देखकर लोगों की आंखें नम हो गई। यह वाक्‍या झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड के बरही ग्राम की है। यहां एक पिता को उसकी 10 साल की बेटी ने मुखाग्नि दी।

जानकारी के मुताबिक बरही निवासी रितेश कुमार साहू काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते रात उनका निधन हो गया। इसके बाद यह सवाल खड़ा हो गया कि मुखाग्नि कौन देगा। इनकी एक पुत्री के अलावे कोई संतान नहीं थी। ना ही परिवार में कोई सदस्य है, जो मुखाग्नि देगा।

शनिवार को दिवंगत रितेश साहू की अंतिम यात्रा घर से शुरू होकर बरही मुक्तिधाम पहुंची। यहां उनकी बेटी मिस्टी ने बेटे की तरह विधि विधान से अंतिम संस्कार किया। पिता की चिता को मुखाग्नि दी।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य रामलखन प्रसाद, मुखिया सुखदेव उरांव, अमर भगत, महावीर साहू, त्रिपुरेश्वर पाठक श्यामाधार पाठक, परमानन्द महतो, धरमु महतो, मनोज साहू, दिलीप साहू, अभिमन्यु साहू, बहादुर महतो, सीताराम महतो, भीम महतो, शक्ति साहू, बंटी साहू, परमानंद प्रसाद, चतर्गुण महतो, सुनील महतो, विनोद महतो समेत अन्‍य ग्रामीण उपास्थित थे।